अंबेडकर शोभायात्रा के पुनः अध्यक्ष बने अवनीश

WhatsApp Channel Join Now
अंबेडकर शोभायात्रा के पुनः अध्यक्ष बने अवनीश


हाथरस, 18 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के

हाथरस जिले में 14 अप्रैल को मनाए जाने वाले भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव और शोभायात्रा कार्यक्रम को लेकर स्थानीय मोहल्ला पोखर वाला स्थित अंबेडकर पार्क में बुधवार की शाम डॉ. बी आर अंबेडकर नवयुवक संघ की बैठक आयोजित की गई। इसमें बाबा साहब के अनुयायियों और समाज के लोगों के बीच नए अध्यक्ष का चुनाव किया गया।

बीते वर्ष अवनीश सागर के नेतृत्व में धूमधाम से जन्मोत्सव और शोभा यात्रा निकाली गई थी। उन्होंने बैठक के दौरान संरक्षक रामबाबू पिप्पल की मौजूदगी में लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इससे बैठक में मौजूद तमाम लोग संतुष्ट थे। इस बार जब नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई तो फिर से समाज के नवयुवकों ने अवनीश सागर को फिर से जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई और अवनीश सागर को पुनः डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती महोत्सव और शोभायात्रा के लिए अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष अवनीश सागर ने कार्यकारिणी में सोनू राणा, रणजीत सागर को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार सभासद को महामंत्री, मोहन मालती स्वरूप को कोषाध्यक्ष, मदन मोहन राना, अश्वनी चंद्राकर, विशाल कुमार को मीडिया प्रभारी एवं मदन मोहन राणा को जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि राज कपूर मेला प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के लोगों की सहमति, सहयोग से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली जाएगी और जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अवनीश सागर का मौजूद लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story