भदोही को ‘कारपेट से कॉर्पोरेट’ जिला बनाएंगे योगी: अमरजीत मिश्र

WhatsApp Channel Join Now
भदोही को ‘कारपेट से कॉर्पोरेट’ जिला बनाएंगे योगी: अमरजीत मिश्र


भदोही, 24 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भदोही की विकास यात्रा अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ने जा रही है। कालीन नगरी के रूप में दुनिया भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला भदोही अब केवल अपने पारंपरिक कालीन उद्योग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक औद्योगिक निवेश, कॉर्पोरेट कारोबार, तकनीकी नवाचार और रोजगार सृजन के नए केंद्र के रूप में विकसित हो सकता है।

यह कहना है मुंबई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र में फिल्मसिटी के पूर्व उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र का। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने मंगलवार को भदोही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विकास संबंधी सोच उत्तर प्रदेश के शहरों और जिलों को उनकी पारंपरिक पहचान के साथ आधुनिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने की है। इसी सोच के तहत भदोही को भी अबकी बार 'कारपेट से कॉर्पोरेट' जिला बनाने की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग देश की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक सामर्थ्य का प्रतीक है। यहां के कारीगरों के हाथों में केवल धागे नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पकला की प्रतिष्ठा और रोजगार की संभावनाएं भी हैं।

कारीगरों को मिलेगा आधुनिक अर्थव्यवस्था से जुड़ने का अवसर

मिश्र ने कहा कि भदोही में ऐसे औद्योगिक और कारोबारी इकोसिस्टम की आवश्यकता है, जहां बड़े निर्यातक, कॉर्पोरेट कंपनियां, स्टार्टअप, डिजाइन संस्थान और स्थानीय उद्यमी एक साथ काम कर सकें। इससे न केवल कालीन कारोबार का विस्तार होगा, बल्कि युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। स्थानीय कारीगरों को बिचौलियों पर निर्भरता कम करने और सीधे अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि योगी के नेतृत्व में भदोही अपनी पारंपरिक पहचान को आधुनिक विकास की ताकत बनाकर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है। अमरजीत मिश्र ने कहा कि आने वाले समय में भदोही की विकास गाथा का नया परिचय यही होना चाहिए—कारपेट की वैश्विक पहचान से कॉर्पोरेट की नई उड़ान तक।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story