पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज


हाथरस, 20 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने शुक्रवार को अलविदा जुमा के अवसर पर जामा मस्जिद सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस की मौजूदगी में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और कहीं से किसी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

शनिवार को मनाई जाने वाली ईद को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने जामा मस्जिद के इमाम समेत मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईद की नमाज केवल निर्धारित स्थानों-मस्जिदों और ईदगाह के भीतर ही अदा की जाएगी। किसी भी स्थिति में सड़कों या सार्वजनिक मार्गों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी से एहतियात बरतने और शासन-प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने का आग्रह किया। प्रभारी निरीक्षक ने यह भी बताया कि ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story