देवरिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 09 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में शनिवार काे एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 मई की रात गांव निवासी संतोष ने उसे घर में अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर वाे किसी काे बताएगी ताे अपनी जान से हाथ धाे बैठेगी। घटना के बाद पीड़ित ने अपने पिता को पूरी बात बताई। अगले दिन परिजन उसे लेकर स्थानीय थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ नामजद तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिससे परिवार में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद पीड़ित और उसके परिजन पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर से मिले और न्याय की मांग की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भाटपाररानी पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story