भारत को तहस-नहस करने वाली शक्तियां मोदी को रोकना चाहती हैं : कामेश्वर सिंह

भारत को तहस-नहस करने वाली शक्तियां मोदी को रोकना चाहती हैं : कामेश्वर सिंह
WhatsApp Channel Join Now
भारत को तहस-नहस करने वाली शक्तियां मोदी को रोकना चाहती हैं : कामेश्वर सिंह


-यह चुनाव वसुधैव कुटुम्बकम् को चरितार्थ कर दुनिया के लिए मोदी के नेतृत्व में टर्निंग प्वाइंट : कामेश्वर सिंह

-विपक्षी को जनता धूल चटाने का कार्य कर नीरज की नैया पार करेंगी : पियूष रंजन निषाद

प्रयागराज, 13 मई (हि.स.)। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बननी चाहिए। यह 2024 का चुनाव भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण और दुनिया के लिए टर्निंग प्वाइंट है। यह चुनाव दुनिया में शांति का संदेश देने वाला है। वसुधैव कुटुम्बकम् को चरितार्थ करने वाला है। दुनिया की वो सारी ताकत जो भारत को बर्बाद करना चाहती हैं, भारत को तहस-नहस करना चाहती हैं वो सारी ताकतें प्रधानमंत्री मोदी को रोकना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि भारत को तहस-नहस करने वाली शक्तियां विगत कई वर्षों से भारत में सक्रिय होकर चुनाव को प्रभावित करने का कार्य कर रही हैं। इसके कई बार प्रमाण मिल चुके हैं।

यह बातें इलाहाबाद लोकसभा के 'अन्नदाता किसान सम्मेलन' के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने युनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी में किसानों को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए नीरज त्रिपाठी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर लोकसभा में भेजने का कार्य अन्नदाता किसानों की मेहनत से हो। उन्होंने बताया कि एक ऐसा उद्योगपति है जो पत्रकार वार्ता करके कहता है एक मिलियन डॉलर भारत में पहुंच चुका है। भारत के कुछ लोगों से मिलकर प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ना बनने पाए। दिल्ली में तो कुछ लोग छह माह पूर्व चीन से पैसा प्राप्त कर अफवाह फ़ैलाने का मामला प्रकाश में आ चुका है। ऐसी विदेशी मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए किसानों को संकल्प लेकर भारी बहुमत से जिताकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर विदेशी ताकतों को ध्वस्त करना होगा। उन्होंने किसानों के लिए चलाईं जा रही तमाम योजनाओं को गिनाकर कहा अटलजी और मोदी ने मिलकर सत्रह वर्ष भारत का नेतृत्व किया वह स्वर्णिम काल रहा।

इलाहाबाद लोकसभा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी ने कहा आप अन्नदाता हैं। आपके शक्ति और सामर्थ्य का लोहा दुनिया मान चुकी है। आपने कोरोना काल जैसे विषय परिस्थितियों में ऐतिहासिक उत्पादन करके देश के साथ विदेशियों का भी भूख मिटाने का कार्य किया। आपके मेहनत से ही प्राप्त अन्न को मोदी ने 80 करोड़ देश की जनता-जनार्दन को दो-दो बार निःशुल्क राशन बांटने का कार्य किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आपको सम्मान निधि देकर सम्मानित किया। आपके एक-एक वोट की भारत के तकदीर बदलने का कार्य करेगा।

विधायक करछना पियूष रंजन निषाद ने कहा करछना के जनता-जनार्दन ने 2022 में इन्ही विपक्ष के प्रत्याशी को आमने-सामने की लड़ाई में इनकी पूरी क्षमता रूपया-पैसा की ताकत को 75 वर्ष बाद ध्वस्त करके करछना में कमल खिलाकर धूल चटाने का कार्य किया। अब पूरा करछना और भगवान श्रीराम की नैया पार करने वाला हमारा पूरा समाज के साथ इलाहाबाद लोकसभा के पांचों विधानसभाओं में कमल खिलाकर नीरज त्रिपाठी की नैया पार कर फ़िर मोदी सरकार चार सौ पार के लक्ष्य को साकार करेगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि अन्नदाता सम्मेलन को भाजपा काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद कुमार प्रजापति, लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, लोकसभा संयोजक शिवदत्त पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरूणेन्द्र सिंह, सुरेश मौर्या, योगेश शुक्ला, कमलेश द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता किसान मोर्चा यमुनापार जिलाध्यक्ष अरूण सिंह पप्पू ने करते हुए किसानों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अशोक सिंह, राजेश शुक्ला, पुप्पराज सिंह पटेल, सुबोध सिंह, डॉ. भगवत पांडेय, कमलेश त्रिपाठी, प्रकाश शुक्ल प्रचंड, तारा शंकर पाण्डेय, आदेश सिंह, गिरीश कुमार चतुर्वेदी, मुकेश पाण्डेय, राजेश केसरवानी, नीरज द्विवेदी आदि के साथ भारी संख्या में किसान एवं जिला मंडल किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहकर नीरज त्रिपाठी को जिताने का संकल्प लिये।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story