एमएलसी चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय : जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
एमएलसी चुनाव के चलते 22 और 23 अक्टूबर को बंद रहेंगे कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय : जिलाधिकारी


जौनपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के मद्देनजर जौनपुर कलेक्ट्रेट के सभी न्यायालय कक्ष 22 और 23 अक्टूबर को वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। इन कक्षों को निर्वाचन के लिए मतदेय स्थल बनाया गया है। सुरक्षा और निर्वाचन व्यवस्था के तहत दोनों दिन कलेक्ट्रेट परिसर में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को बताया कि विधान परिषद निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। मतदान को सकुशल, निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 22 अक्टूबर को मतदान पार्टियां कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्षों में पहुंचेंगी। मतदान पार्टियों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी इन्हीं कक्षों में की गई है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन संबंधी तैयारियों और व्यवस्थाओं को देखते हुए 22 एवं 23 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट के समस्त न्यायालय वादकारियों के लिए बंद रहेंगे। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन दोनों दिनों में कलेक्ट्रेट परिसर में किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764673 Articles

Share this story