अखिलेश के कारनामे और उनके मूर्ख लोडर ही सपा को डुबो देंगे: राजभर
- ‘दलित सम्मेलन के नाम पर अहिरों का जमावड़ा, फिर भी पंडाल रह गया खाली’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
- 'मुस्लिम सम्मेलन में टोपी-लुंगी पहनकर बैठते हैं अहिर', राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
- प्रोफेसर चच्चा की हूटिंग हुई, देखते रहे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आगरा में हुए दलित सम्मेलन में केवल 10 जिलों के अहिरों को बुलाकर अखिलेश यादव को क्या फायदा हुआ। इसके बावजूद पंडाल नहीं भर पाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा को डुबाने में आधा योगदान अखिलेश यादव के कारनामों और आधा उनके 'मूर्ख लोडरों' का होगा।
मित्र अखिलेश जी, आगरा में दलित सम्मेलन कराने से क्या फायदा जब उसमें दलितों के नामपर दस जिला के अहिरों को ही बुलाना था? फिर भी पंडाल भर नहीं पाया। हो गया न कांड! हम कल ही कहे थे कि आपके उजड्ड सपाई लोडर बाज नहीं आएंगे और मनबढ़ई का ट्रेलर जरूर दिखाएंगे। बताइए आपके सामने ही आपके लोडरवा सब मिलकर प्रोफेसर चच्चा को हूट करते रहे और आप बस दांत निपोरते रह गये। विश्वास रखिए...आपको डुबाने में 50 परसेंट आपके कारनामे तो रहेंगे ही, 50 परसेंट इन 'मूर्ख' लोडरों का भी योगदान रहेगा। इतना ही नहीं, मंच से दलितों का अपमान कराने के मामले में भी आप और आपके लोग कोई मौका नहीं छोड़ते। एक तरफ बौद्ध वंदना हो रही थी और आपके सांसद मोहिबुल्लाह नदवी जी अपनी कुर्सी से हिले तक नहीं। आपके मंच से भगवान बुद्ध का अपमान होता रहा और हर बार की तरह इस बार भी आप बस मुंह ही ताकते रह गए। असल में पूरे प्रदेश का दलित और गैर यादव पिछड़ा बहुत अच्छी तरह से आप लोगों की फितरत को समझता है। यही कारण है कि टिकटार्थी और उनके लोडरों को छोड़ दें तो आपकी महारैली से वास्तविक दलित समाज ने दूरी बनाने में ही भलाई समझी। प्रदेश का गैर यादव पिछड़ा, बहुजन और वनवासी समाज अच्छे से जानता है कि आप लोगों की मंशा क्या है और क्यों आप लोग आजकल 'रंगा सियार' बनके घूम रहे हैं। आपकी मंशा ये है कि ऐसा समय आए जब केवल आपके अहिरों को नौकरी, ठेका, पट्टा मिले और मुस्लिमों को माफिया, चोर, छिनैत, शूटर और आतंकवादी बनाया जा सके। मुस्लिम सम्मेलन में तो हालत यहां तक गिर गई है कि फोटो खिंचाने के लिए आपके अहिर ही टोपी-लुंगी पहिन के बैठ जाते हैं बिरयानी खाने। लिख लीजिए, आपकी नइया डुबाने के लिए आपके लोफर लोडर ही काफी हैं मित्र अखिलेश जी! जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव, जय बाबा साहब! @yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 16, 2026
‘प्रोफेसर चच्चा की हूटिंग पर अखिलेश को घेरा’
राजभर ने आरोप लगाया कि दलित सम्मेलन में अखिलेश यादव के सामने ही सपा कार्यकर्ता प्रोफेसर चच्चा (रामगोपाल यादव) की हूटिंग करते रहे और सपा प्रमुख केवल देखते रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश को राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने में उनके अपने समर्थकों का भी बड़ा योगदान रहेगा। बौद्ध वंदना के दौरान सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी कुर्सी पर बैठे रहे। राजभर ने इसे भगवान बुद्ध और दलित समाज का अपमान बताया।
‘सम्मेलन में गैर यादव पिछड़ों और दलितों ने बनाई दूरी’
राजभर ने कहा कि प्रदेश का दलित, गैर यादव पिछड़ा, बहुजन और वनवासी समाज सपा की राजनीतिक मंशा को समझ चुका है। सम्मेलन में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों को छोड़कर वास्तविक दलित समाज ने इससे दूरी बनाए रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में केवल यादवों को नौकरी, ठेका और पट्टा देने की मंशा है। जबकि मुस्लिम समाज को माफिया, चोर, शूटर और आतंकवादी के रूप में पेश किया जाता है।
‘मुस्लिम सम्मेलन पर भी कसा तंज’
राजभर ने सपा के मुस्लिम सम्मेलनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में फोटो खिंचवाने के लिए यादव समाज के लोग टोपी-लुंगी पहनकर बैठ जाते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए लिखा कि उनकी नैया डुबाने के लिए उनके 'लोफर लोडर' ही काफी हैं।

