अखिलेश यादव गुरुवार को बांदा, फतेहपुर एवं कौशाम्बी में करेंगे चुनावी जनसभाएं

अखिलेश यादव गुरुवार को बांदा, फतेहपुर एवं कौशाम्बी में करेंगे चुनावी जनसभाएं
WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव गुरुवार को बांदा, फतेहपुर एवं कौशाम्बी में करेंगे चुनावी जनसभाएं


लखनऊ, 15 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 16 मई गुरुवार को तीन जिलों के चुनावी दौरा करेंगे। लोकसभा बांदा, फतेहपुर एवं कौशाम्बी में समाजवादी इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बुधवार को दी।

उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बांदा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कृष्णा देवी के पक्ष में हिन्दू इंटर कॉलेज अतर्रा का मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

इसके बाद वह फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को भारी मतों से जिताने के लिए मुस्लिम इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा में अपील करेंगे।

यहां से वह पड़ोसी जनपद की कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज के पक्ष में तहसील सिराथू में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर जनता से चुनाव में समर्थन मांगेंगे।

अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव बने हरप्रीत और परवेज

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वीकृति पर दो पार्टी कार्यकर्ताओं को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा में जगह मिली है। अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल खां कादरी ने हरप्रीत सिंह सोढ़ी (नीरज सोढ़ी) एवं परवेज खान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। उन्होंने नये पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने और लोकसभा चुनाव में पार्टी को प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुटने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story