अखिलेश यादव ने छोटे भाई प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को देख हुए भावुक, पुष्प चढ़ाकर किए श्रद्धासुमन अर्पित
लखनऊ, 13 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धासुमन अर्पित करने आवास पहुंचे। उन्होंने पुष्प अर्पित कर पुण्यात्मा को नमन किया। इस दौरान अखिलेश भावुक दिखे और परिवारजनों से भाई के असमय निधन का अफसोस जताया।
इसी तरह समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और चाचा शिवपाल सिंह यादव भतीजे प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को देखने घर पहुंचे। वहीं सांसद डिंपल यादव भी प्रतीक के आवास पहुंची और उनके पार्थिव शरीर को भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि सुबह प्रतीक यादव संदेहास्पद स्थिति में अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के पैनल ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। जिसमें पल्मोनरी एम्बोलिज्म और कार्डियक अरेस्ट से मौत की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में खून का थक्का फेफड़ों की धमनियों में फंसने से खून, ऑक्सीजन का प्रवाह अचानक सप्लाई रुकने से हालत बिगड़ने से दिल के दाहिने हिस्से पर बढ़ा अत्यधिक दबाव और बड़ा ब्लड क्लॉट बनने से अचानक सांसें टूटने की रिपोर्ट आई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

