अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


अखिलेश यादव ने चौरीचौरा से किया चुनावी शंखनाद, शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण




गोरखपुर, 18 नवंबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को चौरीचौरा की ऐतिहासिक और क्रांतिकारी धरती देवकही गांव से आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। शाम 4:47 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे अखिलेश यादव ने अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का रिमोट कंट्रोल के माध्यम से अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू की दसवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देवकही पहुंचने पर सपा और पीडीए के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विशाल पुष्पहार पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने चौरीचौरा की क्रांतिकारी धरती को नमन किया। उन्होंने प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर शहीद बाबू बंधू सिंह और चौरीचौरा विद्रोह के वीर बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि इस धरती का देश की आजादी के इतिहास में विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि इसी ऐतिहासिक भूमि से आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया जा रहा है।

शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षक भर्ती और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 25 हजार सरकारी स्कूल बंद किए गए, जबकि 26 हजार नई शराब की दुकानें खोली गईं। उन्होंने गोरखपुर में भी स्कूलों के बंद होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किए। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की समस्याओं और आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए और भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेलगाम है और अपराध की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। भाजपा के राजनीतिक नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने पांच और सात वर्ष के अनुभव का उल्लेख कर पार्टी के संगठनात्मक फैसलों पर भी टिप्पणी की।

गोरखपुर को बताया झूठे वादों वाला यूरोप

गोरखपुर में विकास और शहरी व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे दावों पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने हाल की बारिश के बाद हुए जलभराव का जिक्र किया। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि गोरखपुर आकर ऐसा लगा जैसे यूरोप आ गए हों। यहां स्पेन और वेनिस जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। कुछ घंटे की बारिश में ही लोगों के घरों में पानी घुस गया। उन्होंने कहा कि विकास के दावों के बावजूद आम लोगों को बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वहां से गुजरने वाले लोगों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीडीए की सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चौरीचौरा की धरती से चुनावी शंखनाद हो चुका है। अब कार्यकर्ताओं और जनता को एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी करनी है। उन्होंने चौरीचौरा समेत गोरखपुर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को समर्थन देने की अपील की।

चीनी मिल चलाने और ओवरब्रिज का मॉडल ठीक कराने का आश्वासन

कार्यक्रम के आयोजक अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू ने अपने संबोधन में चौरीचौरा और सरदारनगर के पुराने औद्योगिक स्वरूप का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कभी यह क्षेत्र उद्योगों और कारखानों के लिए जाना जाता था, लेकिन आज कारखाने बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी है। चौरीचौरा की चीनी मिल बंद पड़ी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने चुनाव जीतने के बाद चीनी मिल चालू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि चौरीचौरा में ओवरब्रिज की डिजाइन कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बदल दी गई, जिसके विरोध में व्यापारियों को आंदोलन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि चीनी मिल को फिर से चालू कराना और अधूरे ओवरब्रिज का निर्माण सही मॉडल के अनुरूप कराना क्षेत्र की प्रमुख जरूरत है। इस पर अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर चीनी मिल चलवाई जाएगी और ओवरब्रिज का मॉडल भी ठीक कराया जाएगा।

टप्पू सिंह के आयोजन की अखिलेश यादव ने की सराहना

जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश यादव ने आयोजक अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू की कई बार सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने शहीद वंशज स्वर्गीय विनय कुमार सिंह उर्फ बिन्नू को उनकी दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान और स्मृतियों को नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न द्विवेदी ने की तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष दयानंद विद्रोही ने किया। इस अवसर पर संजय लाठर, रामभुआल निषाद, जफर अमीन डक्कू, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, गजाला लारी, डॉ. संजय त्रिपाठी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम सहित समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779456 Articles

Share this story