राजेन्द्र चौधरी को देखने सिविल अस्पताल पहुँचे अखिलेश यादव

WhatsApp Channel Join Now
राजेन्द्र चौधरी को देखने सिविल अस्पताल पहुँचे अखिलेश यादव


लखनऊ, 16 सितम्बर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी सिविल अस्पताल के प्राईवेट वार्ड में भर्ती हैं। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।

सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राजेन्द्र चौधरी को बुखार है। उनकी जांचें कराई गयी हैं। स्थिति सामान्य है। अखिलेश यादव के साथ सिविल अस्पताल के स्टाफ ने फोटो भी खिंचाई।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story