आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रामपुर में राम राज की भावना को कुचला गया : अखिलेश यादव

WhatsApp Channel Join Now
आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रामपुर में राम राज की भावना को कुचला गया : अखिलेश यादव


आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रामपुर में राम राज की भावना को कुचला गया : अखिलेश यादव


-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर जिला जेल में बंद आजम खान से की मुलाकात, सियासी चर्चा हुई तेज

रामपुर , 22 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को रामपुर जिला जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मिलने पहुंचे। उन्होंने जेल में मुलाकात के बाद यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि आजम खां और उनके परिवार पर फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर में रामराज की भावना को कुचला गया। रामराज की भावना को मार दिया। जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबक सिखाएगी।

अखिलेश ने कहा कि आजम खां पूरी तरह स्वस्थ हैं, उनको जल्द न्याय मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आजम खां हमारे साथ थे, हैं और रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल में मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आगामी चुनाव को लेकर काफी गहन रणनीतिक चर्चा की गई है।

उन्होंने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निष्पक्षता को लेकर सवाल उठाए और कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर धांधली हो रही थी, उनकी पोल खुल चुकी है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट ठीक करेगा।

जेल में आजम खां से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव उनके आवास पर आज़म खां की पत्नी और परिवार से मुलाकात की और हर परेशानी में साथ दिए जाने का आश्ववासन दिया। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ आजम खां के बेटे अदीब समेत पार्टी के नेतागण, पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

सियासी गलियारों में अखिलेश यादव के रामपुर दौरे और आजम खां से इस मुलाकात को आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को एकजुट करने सपा के पक्ष में वोट करने वाला माना जा रहा है। इससे पहले अखिलेश यादव आठ अक्टूबर 2025 को आजम खां से रामपुर स्थित उनके आवास पर मिले थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story