अखिलेश यादव 26 नवंबर को जारी करेंगे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’, नाम होगा ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव 26 नवंबर को जारी करेंगे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’, नाम होगा ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’


अखिलेश यादव 26 नवंबर को जारी करेंगे ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’, नाम होगा ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’


संविधान दिवस पर 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता के मुद्दों को संकल्पपत्र में शामिल करने की तैयारी

लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी के घोषणापत्र की तैयारी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि पार्टी संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र’ जारी करेगी। इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम दिया गया है।

अखिलेश यादव की पोस्ट के मुताबिक, 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे इस दस्तावेज को संविधान दिवस के अवसर पर जारी किया जाएगा। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और जनभावनाओं से जोड़ते हुए ‘पीडीए का प्रणपत्र’ नाम दिया है। पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग सपा की राजनीतिक रणनीति का प्रमुख हिस्सा है।

घोषणापत्र जारी करने के लिए संविधान दिवस का चयन भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। सपा लगातार संविधान, सामाजिक न्याय, आरक्षण और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाती रही है। ऐसे में पार्टी के आगामी घोषणापत्र में इन विषयों के साथ रोजगार, शिक्षा, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता मिलने की संभावना है। हालांकि, घोषणापत्र में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं का आधिकारिक ब्योरा अभी सामने नहीं आया है।

अखिलेश यादव की इस घोषणा के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा के चुनावी एजेंडे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। अब नजर 26 नवंबर को जारी होने वाले ‘जन-मन के मैनिफेस्टो’ पर रहेगी, जिसमें पार्टी जनता के लिए अपने राजनीतिक और नीतिगत संकल्पों को सामने रखेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763367 Articles

Share this story