लखनऊ के हजरतगंज भंडारे में पहुंचे अखिलेश यादव, बांटा प्रसाद

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ के हजरतगंज भंडारे में पहुंचे अखिलेश यादव, बांटा प्रसाद


लखनऊ के हजरतगंज भंडारे में पहुंचे अखिलेश यादव, बांटा प्रसाद


लखनऊ, 19 मई (हि.स.)। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के पास आयोजित भंडारे में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने भगवान का प्रसाद भक्तों के साथ लोगों को वितरित करते हुए ज्येष्ठ मंगलवार की बधाई दी।

इस दौरान सपा अध्यक्ष ने भी भगवान के भंडारे का प्रसाद खुद भी स्वाद चखा। इस दौरान सपा अध्यक्ष के साथ पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा और राजेंद्र चौधरी ने भी प्रसाद ग्रहण किया।

प्रसाद वितरण को लेकर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्नेह से जो बाँटें मन से, वही सच्चा प्रेम-प्रसाद है।

उल्लेखनीय है कि हज़रतगंज चौराहे के पास लखनऊ के फ़ोटो जर्नलिस्ट की तरफ़ से बड़े मंगल के अवसर पर उक्त भंडारे का आयोजन किया गया था। यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाकर भगवान का गुणगान किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के भारत सिंह के साथ कई पत्रकार मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story