हार देख चुनाव आयोग से मिल जाती है भाजपा: अखिलेश यादव

WhatsApp Channel Join Now
हार देख चुनाव आयोग से मिल जाती है भाजपा: अखिलेश यादव


लखनऊ, 19 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यहां साेमवार काे मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि भाजपा जब हारने लगती है तो वह चुनाव आयोग से मिल जाती है।

अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया को लेकर तमाम दावे किए गए, लेकिन इसके बावजूद एक-एक व्यक्ति के नाम पर 10 वोट निकलना छोटी-मोटी गलती नहीं, बल्कि बहुत बड़ी गड़बड़ी है।

उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763531 Articles

Share this story