अखिलेश यादव ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर जताया शोक, घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव ने लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर जताया शोक, घायल बच्चों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की


लखनऊ, 22 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग एवं एनीमेंशन सेन्टर में भीषण अग्निकांड में छात्र-छात्राओं की मौत पर शोक जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की।

अखिलेश यादव ने घायल छात्र-छात्राओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि घायल छात्र-छात्राओं को अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाय।

सपा अध्यक्ष के निर्देश पर समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी प्रमुख पदाधिकारियों एवं नेताओं के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और पूरी जानकारी ली। घटनास्थल पर उनके साथ सपा लखनऊ नगर महासचिव गौरव सिंह यादव, प्रदेश सचिव प्रदीप कन्नौजिया, अनीस अहमद लारी, पूर्व पार्षद राज कुमार सिंह राजा, नगर उपाध्यक्ष रजी अहमद, सतीश रावत, प्रशांत यादव, राकेश रावत, कोषाध्यक्ष राजवीर सिंह नगर सचिव राजेन्द्र तिवारी, विनय यादव, सपा नेता उपेंद्र कुमार सिंह एव शिबू चौधरी भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story