अखिलेश यादव आठ अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर, भागवत कथा में होंगे शामिल
Oct 2, 2026, 23:56 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अयोध्या, 02 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आठ अक्टूबर को अयोध्या दौरे पर पहुंचेंगे। वह सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव शाम चार बजे महाराजगंज स्थित पुरुषाए रामलीला स्थल के हैलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कार से कृष्णापुर स्थित पूर्व मंत्री पवन पांडे के आवास जाएंगे। यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वह शामिल होंगे। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

