अखिलेश यादव अब खुद मैदान छोड़ने की बात कर रहे हैं : चौधरी भूपेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
अखिलेश यादव अब खुद मैदान छोड़ने की बात कर रहे हैं : चौधरी भूपेंद्र सिंह


मुरादाबाद, 05 नवंबर (हि.स.)। यूपी की योगी सरकार में एमएसएमई मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पिछले महीने अयोध्या से अखिलेश के चुनाव न लड़ने वाले बयान पर तंज कसा।

मंत्री चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वाले अखिलेश यादव अब खुद मैदान छोड़ने की बात कर रहे हैं। उनके इस बयान से ही सपा की प्रदेश में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सपा सरकार के कार्यकाल में क्या होता रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है। अखिलेश यादव का बयान उनकी पार्टी की स्थिति को खुद बयां कर रहा है। उन्होंने विपक्ष की हालिया रैली पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस और पूरा विपक्ष हताश और निराश है। इसी वजह से चुनी हुई सरकार के कामकाज में बाधा डालने का प्रयास कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773159 Articles

Share this story