सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का गाजीपुर दौरा स्थगित


लखनऊ, 28 अप्रैल (हि.स.)। सामाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 29 अप्रैल बुधवार को गाजीपुर जिले का स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी पार्टी अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम ने मंगलवार को पत्र जारी कर दी है।

जारी पत्र के मुताबिक, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कन्नौज सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 29 अप्रैल को अपरान्ह 1:00 बजे गाजीपुर जिले के ग्राम कटरिया, थाना करण्डा पहुंचना था। जहां पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से भेंट करना था। इस संबंध में बताया गया कि कानून व्यवस्था सामान्य होने पर पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम बाद में निर्धारित किया जायेगा। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा, उप महानिरीक्षक सुरक्षा, एवं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर को दे दी गई है। साथ ही गाजीपुर जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कार्यालय समाजवादी पार्टी, दिल्ली को अवगत कराया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story