यात्रियों की सुविधा लिए चलेगी अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश  साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
यात्रियों की सुविधा लिए चलेगी अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश  साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन


मुरादाबाद, 17 जून (हि.स.)। रेलवे में भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या (09611) व (09612) चलने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अजमेर से 17 जून से 15 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को योगनगरी ऋषिकेश से 18 जून से 16 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। दोनों ट्रेनें पांच-पांच फेरे लगाएंगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर व सामान्य कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09611 अजमेर से शाम 7:45 पर चलेगी जो मदार, कासगंज, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुड़की, हरिद्वार होते हुए अगले दिन दोपहर 12:50 पर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी

वहीं ट्रेन संख्या योग नगरी ऋषिकेश से शाम 7:55 पर पहुंचेगी और उपरोक्त सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शुक्रवार को सुबह 9:55 पर अजमेर पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story