देवरिया में छात्रों काे एआई की गयी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया में छात्रों काे एआई की गयी जानकारी


देवरिया, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में सोमवार को जागृति उद्यम केंद्र पूर्वांचल की ओर से बरपार स्थित बरगद सभागार में एआई स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल और सरस्वती सीनियर सेकेंड्री विद्या मंदिर, देवरिया खास के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, संभावनाओं और भविष्य में इसके बढ़ते प्रभाव से परिचित कराना था।

कार्यशाला में विशेषज्ञ ओम आशीष मिश्रा ने छात्रों को एआई की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह आशंका जताई जा रही थी कि एआई से रोजगार के अवसर कम होंगे, लेकिन वर्तमान समय में यह तकनीक नए रोजगार सृजन का माध्यम बन रही है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे एआई के साथ तालमेल बैठाकर अपने कौशल को विकसित करें और तकनीक को अपनाने में पीछे न रहें। जागृति के इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय , प्रोग्राम एसोसिएट अभिषेक सिंह, अनुराग तिवारी, उद्यम मित्र अभिनव त्रिपाठी, डिजिटल सीओई के अंबिकेश चौबे, प्रधानाचार्य अखिलेश त्रिपाठी और मधुसूधनन ए सहित कई लोग मौजूद रहे।--------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story