अहोई अष्टमी मेला: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया राधाकुंड का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
अहोई अष्टमी मेला: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया राधाकुंड का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा


अहोई अष्टमी मेला: जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया राधाकुंड का निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा


मथुरा, 01 अक्टूबर(हि.स.)। गोवर्धन के कस्बा राधाकुंड में परम्परागत रूप से मनाए जाने वाले पावन अहोई अष्टमी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पर्व के दृष्टिगत रविवार देरसायं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से राधाकुंड और संपूर्ण मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। इससे पूर्व रविवार दोपहर एडीजी आगरा जोन एसके भगत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ निरीक्षण किया था।

अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर राधाकुंड में नवविवाहित युगलों और महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में रात्रि स्नान किया जाता है। इस दौरान मेला क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिसकी सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है।

जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों को चेक कर तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। इस दौरान भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, बैरियर, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। दोनों अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से मेला क्षेत्र की विभिन्न व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770764 Articles

Share this story