यूपी विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल जंग तेज, ‘औरंगजेब अखिलेश’ गाने के जरिए सपा मुखिया पर बड़ा हमला
यूपी में बीजेपी-सपा के डिजिटल वॉर के बीच लॉन्च हुआ नया गाना 'औरंगजेब अखिलेश'
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच अब सियासी लड़ाई के साथ-साथ डिजिटल वॉर भी खुलकर जोर पकड़ चुका है। इसी कड़ी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए ‘औरंगजेब अखिलेश’ नाम से एक नया रैप सॉन्ग लॉन्च हुआ, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है।
अखिलेश काल पर तीखे वार
गाने में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल को लेकर तीखे आरोप लगाए गए हैं। इसमें दावा किया गया है कि सत्ता हासिल करने की लालच में उन्होंने अपने पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव व अपने चाचा का अपमान किया। गाने में अखिलेश यादव को ‘कुलद्रोही’ और ‘पितृद्रोही’ बताते हुए कहा गया है कि उन्होंने सत्ता की राजनीति के लिए रिश्तों को भी दरकिनार कर दिया।
लॉन्च हुए रैप सॉन्ग में यह भी कहा गया है कि अखिलेश यादव के शासनकाल में प्रदेश में माफिया राज चरम पर था और कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। गाने के जरिए आरोप लगाया गया है कि उस दौर में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं और अपराधियों का बोलबाला था। गाने में बताया गया कि उत्तर प्रदेश ने समाजवादी पार्टी सरकार के पांच साल के उस दौर को देखा है, जिसे प्रदेश की जनता आज भी याद करती है।
सत्ता की भूख और पारिवारिक मर्यादा
गीत में ‘पिता से बगावत, कुर्सी से प्यार’ जैसी पंक्तियों के जरिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है। साथ ही यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सत्ता की भूख के आगे उन्होंने राजनीतिक और पारिवारिक मर्यादाओं को पीछे छोड़ दिया।
दरअसल, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सोशल मीडिया राजनीतिक दलों के लिए बड़ा चुनावी हथियार बनकर उभर रहा है। AI आधारित वीडियो, पोस्टर, मीम्स और गानों के जरिए राजनीतिक नैरेटिव तैयार करने व मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा और सपा समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर चल रही यह डिजिटल जंग अब चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।
हाल के दिनों में यह डिजिटल वॉर उस समय और चर्चा में आ गया था, जब अखिलेश यादव ने अपसी पीसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक AI जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। वीडियो में मुख्यमंत्री को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया था। इसके बाद अब ‘औरंगजेब अखिलेश’ नाम के इस नए रैप सॉन्ग ने राजनीतिक बहस को नया मोड़ दे दिया है।
चर्चा का विषय बना औरंगजेब अखिलेश
यह गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ‘Yaad Rakhega UP’ नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट होने के बाद से ही यह तेजी से वायरल हो रहा है और चुनावी माहौल के बीच प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचने और राजनीतिक संदेशों को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।
पिता से बगावत
— Yaad Rakhega UP (@YaadRakhegaUP) September 12, 2026
कुर्सी से प्यार
सत्ता के आगे रिश्ते बेकार
कुल द्रोही कौन?
औरंगजेब अखिलेश
पितृ दोही कौन?
औरंगजेब अखिलेश
अखिलेश यादव का सच बताने वाले इस मजेदार रैप सॉन्ग का आनंद उठाएं pic.twitter.com/D4RMqJEVcG

