सीएसजेएमयू और यूपीसीए के बीच क्रिकेट स्टेडियम के संचालन को लेकर करार : डॉ. दिवाकर अवस्थी

WhatsApp Channel Join Now
सीएसजेएमयू और यूपीसीए के बीच क्रिकेट स्टेडियम के संचालन को लेकर करार : डॉ. दिवाकर अवस्थी


कानपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के बीच क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स हॉस्टल के संचालन व उपयोग को लेकर आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस पहल से विश्वविद्यालय में खेल सुविधाओं के विकास और क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। यह जानकारी शनिवार को विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय और यूपीसीए के बीच इस समझौते को खेल अवस्थापना मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध प्रेस आमंत्रण में समझौते की शर्तों और हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762799 Articles

Share this story