हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर जनता को बहका रही है बीजेपी : राकेश टिकैत

WhatsApp Channel Join Now
हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर जनता को बहका रही है बीजेपी : राकेश टिकैत


आगरा, 25 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय किसान यूनियन टिकेत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार की शाम आगरा पहुंचे और विगत दिनों आगरा निवासी दो जवानों की मृत्यु के बाद उनके घर सांत्वना देने पहुंचे। इस दाैरान पत्रकार वार्ता में बीजेपी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बीजेपी हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर जनता को बहका रही है।

विगत दिनों आगरा निवासी सेना के जवान राहुल राणा निवासी ग्राम बमरौली कटारा की अरुणाचंल प्रदेश में नियुक्ति के दौरान सांप के काटने पर एवं कागारोल अन्तर्गत ग्राम बैमन निवासी अजय चाहर पुत्र सीताराम की आईटीबीपी चंडीगढ में बीमारी के कारण मृत्यु के बाद राकेश टिकैत द्वारा आगरा पहुंचकर मृतक दोनों जवानों के पैतृक आवास पहुॅचकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना /श्रद्धांजलि दी गयी।

श्रद्धाजंलि के उपरान्त पत्रकारों से बातचीत में कहा गया कि शहीद राहुल राणा के नाम से किसी स्कूल, लाइब्रेरी, खेल मैदान का नाम रखा जाये जिससे शहीद को स्मरण किया जा सके। भाजपा हिंदू मुस्लिम के बहाने से देश की जनता को बहका रही है और हिंदू होकर मीट खाते हैं। संस्थाओं का गलत इस्तेमाल हो रहा है। बीजेपी वालों पर कोई काम नहीं है यह तो चोरी करते हैं सब जगह, किसी का सांसद चोरी कर लिया किसी की बात चोरी कर ली किसी का रंग चोरी कर लिया यह तो व्यापारी लोग हैं देश के लिए इनका कोई योगदान नहीं है। आम आदमी पार्टी के सांसदों द्वारा भाजपा की सदस्यता लिये जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह गए नहीं है उन्हें तोड़ा गया है। सरकार द्वारा संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। महिला आरक्षण के सम्बन्ध में कहा कि विपक्ष पर आरोप लगाये जा रहे लेकिन देना इन्हे भी नहीं था, इलेक्शन चल रहा है उसका लाभ लेना चाह रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

Share this story