ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों ने ताज निहारने के बाद आगरा के चमड़ा उद्योग में दिखाई दिलचस्पी
आगरा , 20 जून (हि.स.)। शुक्रवार से आगरा में शुरू हुए ब्रिक्स देशों के दो दिवसीय सेमिनार/ सम्मेलन के अंतर्गत आज दूसरे दिन ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार की सुबह ताजमहल का दीदार किया। दोपहर बाद आगरा में एक बड़ी शू कंपनी में जाकर जूता उद्योग के बारे में बारीक जानकारियां ली।
आगरा में शुक्रवार से चल रहे ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में दूसरे दिन शनिवार को सदस्य देशों के प्रतिनिधित्व मंडल ने सुबह ताजमहल का दीदार किया और उसकी खूबसूरती को जी भरकर निहारा। ताजमहल के साथ अपने यादगार पलों को केमरे में कैद करने के बाद दोपहर करीब 1:00 बजे प्रतिनिधि मंडल पूरन डाबर चेयरमैन चमड़ा उद्योग विकास परिषद भारत की देखरेख में ब्रिक्स मेंबर एंड ब्रिक्स पार्टनर कंट्रीज रिप्रेजेंटेटिव ऑफ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की फैसिलिटी विजिट (बैठक) थाना क्षेत्र सिकंदरा अन्तर्गत मथुरा बायपास रोड स्थित बापू आश्रम के निकट डाबर फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी में आयोजित की गयी।
ब्रिक्स देशों के करीब 40 प्रतिनिधि प्राइवेट टूरिस्ट बस से दोपहर करीब 1 बजे आगरा के सुप्रसिद्ध जूता उद्योगपति पूरन डाबर की सिकंदरा स्थित शू कंपनी पहुंचे। इस इडेलीगेशन द्वारा कंपनी में भ्रमण कर,आगरा में चमड़ा उद्योग की बारीकियों को जानने की कोशिश की गई ।विश्व स्तर पर आगरा से निर्यात हो रहे जूता से जुड़े जूता उद्योग के की पॉइंट्स जैसे आगरा में श्रमिकों की उपलब्धता, कच्चे माल का आयात, मशीनरी, निर्यात में आ रही दुश्मनियां, पेशेवर श्रमिक (स्किल्ड एंड नॉन स्किल्ड ), हाल ही में पश्चिम एशिया संकट के बाद बाहर के देशों से ऑर्डर में आई कमी और इससे निपटने की तैयारी के बारे में पूरन डाबर से चर्चा की। सदस्यों ने जानकारी में आए महत्वपूर्ण बिंदुओं को अपनी व्यक्तिगत डायरी में नोट भी किया। जानकारी लेने के उपरांत कंपनी परिसर में ही मध्यान भोजन किया गया, करीब 3 घंटे पूर्ण डाबर की कंपनी में रुकने के बाद उपरोक्त डेलिगेशन होटल ताज कन्वेंशन के लिये प्रस्थान कर गया।
इसी क्रम में होटल ताज कन्वेंशन में डेलीगेशन द्वारा अल्प विश्राम किये जाने के उपरांत सांय ताजमहल और लाल किला भ्रमण किया गया। डेलिगेशन के अधिकांश सदस्य होटल में रुक रहे हैं, रात्रि विश्राम के बाद यह लोग कल यानी कि रविवार की सुबह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे
पूरन डाबर चेयरमैन चमड़ा उद्योग विकास परिषद ने बातचीत में बताया कि ब्रिक्स देशों से आए इस डेलिगेशन में मेहमानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूता कारोबार के क्षेत्र में पहचान कर चुके आगरा में चल रहे जूता उद्योग में रुचि दिखाई, सदस्यों ने आगरा जूता उद्योग में आ रही दुश्वारियां, चैलेंज और भविष्य योजना पर चर्चा की, आज की सबमिट बहुत ही सफल और परिणामी रही।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विवेक उपाध्याय

