हमीरपुर : घनश्याम मीना को भावभीनी विदाई, अभिषेक गोयल ने संभाली कमान

WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर : घनश्याम मीना को भावभीनी विदाई, अभिषेक गोयल ने संभाली कमान


हमीरपुर, 21 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निवर्तमान जिलाधिकारी घनश्याम मीना को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागत जिलाधिकारी अभिषेक गोयल का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने घनश्याम मीना के कार्यकाल में जनपद में हुए विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उनकी प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की। अधिकारियों ने उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अभिषेक गोयल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद की प्राथमिकताओं एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ लागू करना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक , मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गीतम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story