अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई


- संयुक्त अभियान में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, थानों को किया गया सुपुर्द

देवरिया, 27 मई (हि.स.) । जनपद में अवैध खनन एवं बिना अनुमति संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में बुधवार काे एआरटीओ आशुतोष शुक्ला एवं खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान बरियारपुर थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं ओवरलोड मिट्टी परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जांच में अनियमितता पाए जाने पर दोनों वाहनों को सीज करते हुए बरियारपुर थाने को सुपुर्द कर दिया गया। बरहज क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध खनन कार्य में संलिप्त पाई गई, जिसे सीज कर संबंधित थाने को सुपुर्द किया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में अवैध खनन की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जाए। दोषी पाए जाने पर वाहन सीज करने के साथ अर्थदंड एवं कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story