मौरंग और मिट्टी के अवैध खनन पर प्रशासन का छापा, पोकलैंड सहित दो ट्रक सीज

WhatsApp Channel Join Now
मौरंग और मिट्टी के अवैध खनन पर प्रशासन का छापा, पोकलैंड सहित दो ट्रक सीज


पोकलैंड और दो ट्रक किए सीज, मिट्टी लदा ट्रक भी पकड़ा

हमीरपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां थाने के टोला खंगारन गांव के पास चल रहे अवैध मौरंग खनन पर प्रशासन और पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की। इसमें एक पोकलैंड और दो ट्रक सीज किए गए। इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों को हड़कंप मचा है।

टोलाखंगारन गांव के पास से धसान नदी निकली है। जहां से हर रोज बड़ी तादाद में अवैध मौरंग का खनन होता है। ग्रामीण बताते हैं कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों और ट्रकों में मौरंग खनन किया जा रहा है। एसडीएम अभिमन्यु कुमार और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने छापामार कार्रवाई की। मौके से दो ट्रक और एक पोकलैंड मशीन जब्त की। बताया गया कि एक निजी भूमि पर पिछले काफी समय से अवैध खनन चल रहा था। महोबा का एक युवक निजी भूमि से अवैध खनन करा रहा था। एसडीएम ने चोरी छिपे मिट्टी का अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। एसडीएम अभिमन्यु कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि दस्तावेज न मिलने पर ट्रक को सीज कर दिया है। बताया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story