मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित

WhatsApp Channel Join Now
मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित


मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित


मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित


मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित


मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित


मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट : नई परंपरा पर रोक, शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित


पीस कमेटी बैठक में डीएम-एसएसपी के सख्त निर्देश, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

गोरखपुर, 17 जून (हि.स.)। आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में बुधवार काे जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में पीस कमेटी एवं सद्भावना समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के थानाध्यक्ष ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि मोहर्रम जनभावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पर्व है, जिसे पूरी शांति एवं परंपरागत स्वरूप में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस वर्ष किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों एवं निर्धारित समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे। आयोजक समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने का आग्रह किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के शस्त्र, धारदार हथियार अथवा खतरनाक उपकरणों का प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे के प्रयोग को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आमजन को असुविधा न हो और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।

एसएसपी ने बताया कि जिले के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है, जहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जुलूस मार्गों की निगरानी ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। पुलिस की मोबाइल टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगी और किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटने के लिए तैयार रहेंगी।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी विभागों के समन्वय से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नगर निगम को जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं विद्युत विभाग को विद्युत तारों एवं पोलों की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूरा करने के लिए कहा गया है, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मोहर्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जिन मार्गों पर अधिक भीड़ रहने की संभावना है, वहां आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा तथा अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story