बाराबंकी : संभावित बाढ़ से पहले एडीएम ने कुसौरा और तपेसिपाह में कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी : संभावित बाढ़ से पहले एडीएम ने कुसौरा और तपेसिपाह में कटान रोधी कार्यों का किया निरीक्षण


बाराबंकी, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व निरंकार सिंह ने शनिवार को तहसील रामनगर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रामनगर एवं सूरतगंज ब्लॉक में सरयू नदी के तट पर बसे बाढ़ प्रभावित गांवों, संपर्क मार्गों और बाढ़ चौकियों का जायजा लिया।

एडीएम ने ग्राम कुसौरा में तटबंध की सुरक्षा के लिए चल रहे स्पर निर्माण कार्य को देखा। ग्राम तेवराइन पुरवा मजरा बल्लोपुर में कटान रोकने के लिए लगाए जा रहे पारक्यूपाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण हों। कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि बाढ़ के दौरान जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसके बाद ग्राम तपेसिपाह में चल रहे कटान रोधी कार्यों की प्रगति परखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि बाढ़ से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामनगर आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता शशिकांत सिंह सहित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story