ग्राहकों की जरूरतों को समझकर आगे बढ़ रहा आदित्य विजन
कानपुर, 03 फरवरी (हि.स.)। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और विशेष ऑफर्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। साल 1999 में पटना से शुरू हुआ हमारा सफर आज 2026 में 190 से अधिक शोरूमों तक पहुंच गया है। यह बातें मंगलवार को आदित्य विजन के निदेशक निशांत प्रभाकर ने कही।
भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन आदित्य विजन ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एक साथ तीन नए स्टोरों का भव्य उद्घाटन किया है। यह एक ही दिन में किसी एक शहर में तीन इलेक्ट्रॉनिक शोरूम खोलने का एक अनूठा रिकॉर्ड है। शहर के इन प्रमुख स्थानों पर खुले स्टोर आदित्य विजन के ये आधुनिक शोरूम अब कानपुर के क्षेत्रों में ग्राहकों के लिए कल्याणपुर, लाल बंगला (चंद्र नगर) और आरके नगर जीटी रोड पर खुले हैं।
गौरतलब है कि आदित्य विजन शेयर बाजार (एनएसई और बीएसई) में सूचीबद्ध होने वाली बिहार की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन है कंपनी ने ग्राहकों के लिए 'अदा करें छोटी किस्तों में सिर्फ मूल, ब्याज जाएं बिल्कुल भूल' का मंत्र दिया है। ब्याज मुक्त फाइनेंस, आसान किस्तों पर खरीदारी, जीरो डाउन पेमेंट बिना किसी शुरुआती भुगतान के उत्पाद घर ले जाने की सुविधा, कैशबैक, डिस्काउंट क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर भारी कैशबैक इसके अलावा 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट, सुपर एक्सचेंज ऑफर पुराने उपकरणों के बदले नए प्रोडक्ट्स पर शानदार छूट बजाज फाइनेंस विशेष बजाज कार्ड धारकों के लिए एक ईएमआई का खर्च खुद आदित्य विजन उठाएगा।
बाय एंड विन योजना के तहत 23 करोड़ के मेगा पुरस्कार इस साल कंपनी अपनी वार्षिक बाय एंड विन योजना के तहत इनाम बांट रही है। कंपनी ने तय किया है कि प्रत्येक दस हजार की खरीद पर एक कूपन मिलेगा, महा पुरस्कार पटना, रांची, लखनऊ और इंदौर में चार शानदार घर, अन्य इनाम 225 कारें और 1501 मोटरबाइक्स जीतने का मौका आदित्य सेवा' से मिलेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

