कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 8 ट्रेनाें में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

WhatsApp Channel Join Now
कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 8 ट्रेनाें में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 20 जुलाई (हि.स.)। कांवड़ मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए आठ रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाएं जाएंगे I यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने सोमवार को दी।

उन्हाेंने बताया कि यह व्यवस्था 30 जुलाई से 14 अगस्त तक विभिन्न ट्रेनों में लागू रहेगी, जिससे कांवड़ यात्रियों एवं अन्य रेल यात्रियों को अधिक सुविधा एवं सुगम यात्रा उपलब्ध हो सके। सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि अतिरिक्त सामान्य श्रेणी कोच रेलगाड़ी संख्या 54481 में 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दो अतिरिक्त सामान्य (जनरल ) कोच लगाएं जाएंगे। गाड़ी संख्या 54482, 54483, 54464, 54342 और 54341 30 जुलाई से 13 अगस्त तक दो-दो अतिरिक्त सामान्य (जनरल ) कोच लगाएं जाएंगे। रेलगाड़ी संख्या 54484 और 54463 में 31 जुलाई से 14 अगस्त तक दो-दो अतिरिक्त सामान्य (जनरल ) कोच लगाये जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि उत्तर रेलवे यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story