अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने पुलिस परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ने पुलिस परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण


फर्रुखाबाद, 08 जून( हि.स.) अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने साेमवार काे आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025-26 की आयोजित लिखित परीक्षा के केंद्राें का जायजा लिया। उन्हाेंने परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।

उन्हाेंने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा दुर्गा नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं काे देखा और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story