रिक्रूट आरक्षियों को दी जाएं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं : अपर पुलिस अधीक्षक

WhatsApp Channel Join Now
रिक्रूट आरक्षियों को दी जाएं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं : अपर पुलिस अधीक्षक


रिक्रूट आरक्षियों को दी जाएं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं : अपर पुलिस अधीक्षक


देवरिया, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने रविवार को थाना बघौचघाट का भ्रमण कर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आरक्षियों के रहने, खाने-पीने, मेस व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिक्रूट आरक्षियों को दी जा रही सभी सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक होनी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से मेस में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही बैरकों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, शौचालयों की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश दिए।

इस दौरान एएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक कर उनसे सीधा संवाद भी किया। उन्होंने आरक्षियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट आचरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कुछ बिंदुओं पर सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस विभाग के इस निरीक्षण से रिक्रूट आरक्षियों में उत्साह देखा गया और बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक संदेश गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story