चार रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे द्वितीय व तृतीय श्रेणी वातानुकूलित अतिरिक्त कोच

WhatsApp Channel Join Now
चार रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे द्वितीय व तृतीय श्रेणी वातानुकूलित अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 19 नवंबर (हि. स.)। यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली चार रेलगाड़ियों में अतिरिक्त द्वितीय व तृतीय वातानुकूलित श्रेणी कोच लगाए जाएंगे।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार शाम को बताया कि ट्रेन संख्या 14623 वाराणसी-छेहरता में 28 नवंबर से एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमिक्स स्लीपर कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 14624 छेहरता- वाराणसी में 27 नवंबर से एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमिक्स स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 12429 लखनऊ नई दिल्ली में 20 नवंबर से ट्रेन संख्या 12430 नई दिल्ली लखनऊ में 21 नवंबर से एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780118 Articles

Share this story