चार रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

WhatsApp Channel Join Now
चार रेलगाड़ियों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच


मुरादाबाद, 18 मार्च (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 13009/13010 ( हावड़ा- योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस) एवं गाड़ी संख्या 13151/13152 (कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस) में अतिरिक्त कोच लगाये जाएंगे।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 13009 (हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस) में हावड़ा से 19 मार्च से 5 अप्रैल तक (केवल 28 मार्च को छोड़कर) एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 13010 ( योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा एक्सप्रेस) में 21 मार्च से 7 अप्रैल तक (केवल 6 अप्रैल को छोड़कर) एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 13151 (कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस ) में दिनांक 18 मार्च से 31 मार्च तक (केवल 21 मार्च को छोड़कर) एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जायेगा। गाड़ी संख्या 13152 (जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ) 20 मार्च से 2 अप्रैल तक (केवल 23 मार्च को छोड़कर) एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story