चार रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच
Sep 10, 2026, 16:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
मुरादाबाद, 10 सितम्बर (हि. स.)। रेलयात्रियों की सुविधा एवं सीटों की अधिक उपलब्धता हेतु मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित चार रेलगाड़ियों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने गुरुवार को बताया कि माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़- (14207) 11 सितंबर को 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। दिल्ली-माँ बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ (14208) 14 सितंबर को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच, अयोध्या कैंट-दिल्ली (14205) में 13 सितंबर को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच और दिल्ली-अयोध्या कैंट (14206) 12 सितंबर को 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

