देवरिया : अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
देवरिया : अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण


देवरिया : अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण


देवरिया, 20 नवंबर (हि.स.)। गोरखपुर मंडल के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक, डॉ. ब्रदी प्रसाद अग्रवाल ने शुक्रवार को बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के भुगतान की स्थिति करीब 88 से 85 प्रतिशत बताई गई। स्वास्थ्य केंद्र को निरीक्षण में ए श्रेणी में रखा गया। अपर निदेशक ने बायोमेट्रिक व्यवस्था, सीएचसी-पीएचसी की कार्यप्रणाली और दवा वितरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की। दवाओं की उपलब्धता और डीबीटी से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी देखा।

उन्होंने पाया कि पोर्टल पर दवाओं का वितरण और खारिज करने की प्रक्रिया नियमित रूप से पूरी नहीं की जा रही है। इस पर संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र का भवन पुराना होने के कारण मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजने की बात कही गई। उन्होंने सीएमओ कार्यालय का भी निरीक्षण किया है। इस दौरान डीटीओ डॉ. राजेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। सीएमओ का चार्ज भी डॉ. राजेश के पास होने की जानकारी दी गई।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780381 Articles

Share this story