एसडीएम ने खनन विभाग की टीम के साथ छापेमारी कर पकड़े दो दर्जन ट्रक

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर 16 मई ( हि स )! उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से लगातार मिल रही ओवरलोड की शिकायतों और आए दिन होने वाले हादसों का संज्ञान लेते हुए लखनऊ से आई खनन विभाग की टीम और एसडीएम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी में दो दर्जन ओवरलोड ट्रक पकड़े गए हैं जिनमे चार ट्रकों में कागजात नहीं पाए गए।

अवैध खनन और ओवरलोड के कारण नेशनल हाईवे पर आए दिन होने वाले सडक हादसों को लेकर एसडीएम कर्णवीर सिंह, सीओ राजकुमार पाण्डेय और लखनऊ से आई खनिज विभाग की टीम ने मौदहा नेशनल हाईवे और हमीरपुर की सीमा के आखिरी छोर पर गहबरा के आगे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को कबजे में लिया है जिनके वैध कागजात की जांच की जा रही है जबकि चार ट्रकों में कोई कागजात नहीं पाए गए हैं। सभी ट्रकों के कागजात की जांच के बाद कार्यवाही होना तय माना जा रहा है। एसडीएम कर्णवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि, जिलाधिकारी के निर्देश पर लखनऊ से आई खनिज विभाग की टीम और मौदहा सीओ ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में अभियान चलाया है जिसमें लगभग दो दर्जन ट्रक पकड़े गए हैं जिनमे चार के पास कागजात नहीं थे। बाकी सबकी जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story