आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से जौनपुर में पुनः गूंजेगी श्रीराम कथा
जौनपुर,10 अगस्त (हि. स.)। जमदग्नि ऋषि की पावन धरती एक बार फिर श्रीराम कथा गुंजायमान होने जा रही है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज के मुखारविंद से 21 से 29 अक्टूबर तक बीआरपी इंटर कॉलेज खेल मैदान में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा से एक दिन पूर्व 20 अक्टूबर को विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी।
आयोजन को लेकर सोमवार को कैलाशपति, गोधना स्थित आवास पर पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज के आगमन पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर आचार्य शांतनु जी महाराज ने आगामी कलश यात्रा और श्रीराम कथा के सफल, मंगलमय एवं जनकल्याणकारी आयोजन के लिए संकल्प-पूजन कराया। वर्ष 2023 में सेवा भारती के नेतृत्व में ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से इसी मैदान पर आचार्य शांतनु जी महाराज की श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इसके बाद वर्ष 2024 में इसी परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास प्रेमभूषण जी महाराज की श्रीराम कथा आयोजित हुई थी। अब एक बार फिर इसी मैदान पर आचार्य शांतनु जी महाराज की कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा जनमानस को भक्ति से जोड़ने के साथ संस्कार, मर्यादा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा और 21 से 29 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकें।
इस अवसर पर काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, सेवा भारती जौनपुर के विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह समेत अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर आचार्य शांतनु जी महाराज ने आगामी कलश यात्रा और श्रीराम कथा के सफल, मंगलमय एवं जनकल्याणकारी आयोजन हेतु संकल्प-पूजन संपन्न कराया।
बताया गया कि वर्ष 2023 में सेवा भारती के नेतृत्व में ज्ञान प्रकाश सिंह की ओर से इसी मैदान पर आचार्य शांतनु जी महाराज की श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। इसके पश्चात वर्ष 2024 में इसी परिसर में अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास प्रेमभूषण जी महाराज की श्रीराम कथा आयोजित हुई थी। अब एक बार फिर इसी मैदान पर आचार्य शांतनु जी महाराज की कथा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा जनमानस को भक्ति से जोड़ने के साथ-साथ संस्कार, मर्यादा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा तथा 21 से 29 अक्टूबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकें।
इस अवसर पर काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल, सेवा भारती जौनपुर के विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

