नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोपित गिरफ्तार
सुलतानपुर, 31 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के नेतृत्व में थाना थाना कोतवाली देहात पुलिस ने पंजीकृत पॉक्सो एक्ट का आरोपित ग्राम छताैना निवासी साहिल खान काे वदूत आरा मशीन के सामने से शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एक दिन पूर्व गुरुवार को थाना स्थानीय पर पीड़ित के परिजनाें ने लिखित तहरीर दी कि, आरोपित साहिल खान ने मेरी नाबालिग पुत्री को पीछे से पकड़कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

