ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रक की चपेट में आने से  मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत


सुलतानपुर, 09 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के कूरेभार चौराहे के पास प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर से भरी हुई ट्रक बाइक सवार एक युवक से टक्कर गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

कूरेभार चौराहे के पास प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर एलपीजी सिलेंडर से भरी हुई ट्रक बाइक सवार अयोध्या जिले के बीकापुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए । इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चिकित्सकाें ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने मंगलवार को बताया कि पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है । परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके पर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटा दिया गया है एवं जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ था, उसे पुलिस के कब्जे में ले लिया है। वहां पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है एवं अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story