सुलतानपुर के बिजेथुआ महावीरन धाम के मकरीकुंड में युवक डूबा, मौत

WhatsApp Channel Join Now
सुलतानपुर के बिजेथुआ महावीरन धाम के मकरीकुंड में युवक डूबा, मौत


सुलतानपुर, 02 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बिजेथुआ महावीरन स्थित मकरीकुंड में स्नान करते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी प्रिंस विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

आजमगढ़ जिले के आलमपुर अंबारी निवासी प्रिंस विश्वकर्मा पुत्र शिवकुमार विश्वकर्मा आज दोपहर मे मकरीकुंड में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से राहत अभियान शुरू किया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के बाद गोताखोरों ने कुंड से बाहर निकाला। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजनों ने इनकार करते हुए शाहगंज लेकर गए हैं।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story