सुलतानपुर : अनियंत्रित ट्रक ने महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत
सुलतानपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में जिला सुलतानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र स्थित रसवादा गांव मे हाइवे पर सोमवार सुबह फूल तोड़ने निकली महिला को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने रौद दिया। घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गयी।
सुलतानपुर रायबरेली मार्ग पर थाना धम्मौर् के निकट रसवादा गाँव मे सोमवार सुबह ट्रक ने एक महिला को रौद दिया। मृतक महिला की पहचान उर्मिला यादव ( 44 ) पुत्री बद्री प्रसाद निवासिनी धम्मौर क़स्बा के रूप में हुई। धम्मौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। पुलिस जांच मे जुटीं है।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

