सुलतानपुर में पुल से नदी में कूदकर महिला ने दी जान

WhatsApp Channel Join Now

सुलतानपुर, 04 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में बुधवार रात कोतवाली नगर अंतर्गत एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला बांस-बल्ली से टकराकर नदी में गिरी और उसकी ही मौत हो गई।

सीओ सिटी सौरभ सामंत ने गुरुवार को बताया कि लगभग 50 वर्षीय महिला ने बुधवार की शाम को पुल से नीचे छलांग लगाई थी। वह सीधे पानी में न गिरकर पुल के नीचे लगी बांस-बल्लियों से जा टकराने के बाद नदी में गिरी और महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story