दीवार गिरने से किसान की मौत
अमेठी, 29 अप्रैल (हि.स.)। अमेठी जनपद के शाहगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी-तूफान के चलते एक दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मुंशीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि खाखरदेई गांव में दोपहर बाद आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक यूकेलिप्टस (सफेदा ) का पेड़ कच्ची दीवार पर गिर गया। पेड़ समेत दीवार गिर गई और छप्पर के नीचे बैठे किसान अंबिका प्रसाद पांडेय (65) मलबे में दब गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक किसान के घर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

