रायबरेली : बेक़ाबू डंपर ने मोपेड सवारों को रौंदा, नाना-नातिन की मौत

WhatsApp Channel Join Now
रायबरेली : बेक़ाबू डंपर ने मोपेड सवारों को रौंदा, नाना-नातिन की मौत


रायबरेली, 07नवंबर(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में बेक़ाबू डंपर ने शनिवार अपराह्रन मोपेड से घर जा रहे नाना व नातिन को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई जबकि बेटी घायल हाे गयी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फ़रार हो गया। पुलिस ने शवों को क़ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश में जुट गई है।

ज़िले के ऊंचाहार कस्बा निवासी रामपदारथ गुप्ता(60) की बेटी की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में हुई है। शनिवार को वह मोपेड से बेटी महेश गुप्ता व नातिन श्रेया(16) के साथ मुंशीगंज से ऊंचाहार घर आ रहे थे। जैसे ही वह जगतपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर जमालपुर के पास पहुंचे एक तेज़ रफ़्तार डंपर ने मोपेड को टक्कर मार दी। डंपर की चपेट में आने से श्रेया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामपदारथ को बेलाभेला के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटी महेश गुप्ता काे भी हल्की चाेटें आयी हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फ़रार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि मौके पर जाकर पुलिस ने जांच की है। डंपर चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774072 Articles

Share this story