बाइकों की टक्कर में दो की मौत, किशोर घायल

WhatsApp Channel Join Now
बाइकों की टक्कर में दो की मौत, किशोर घायल


रायबरेली, 17अप्रैल(हि.स.)। दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ज़िले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा-बहराईच मार्ग पर खेड़ा नहर पुलिया के पास दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिसमें बाइक चला रहे धर्मेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार समीर और आक़िब गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते मे ही धर्मेंद्र(50) निवासी दहगवां व समीर(18) निवासी शिवगढ़ की मौत हो गई। जबकि आकिब का इलाज किया जा रहा है।

शिवगढ़ थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story