पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शहीद का शव लेकर जा रही एंबुलेस अज्ञात वाहन से भिड़ी, भाई, भतीजा व पुत्र सहित चार लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शहीद का शव लेकर जा रही एंबुलेस अज्ञात वाहन से भिड़ी, भाई, भतीजा व पुत्र सहित चार लोगों की मौत


सुलतानपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह शहीद का शव लेकर जा रही सेना की एंबुलेंस एक अज्ञात ट्रक में जा घुसी। हादसे में शहीद के भाई, भतीजा व पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस एक जवान का शव लेकर चंडीगढ़ से देवरिया जा रही थी। हादसा अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर पर हलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 8 बजे हुआ।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रविवार को बताया कि परिजन एंबुलेंस शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान निवासी गलिया दुधैला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया का पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे थे। वाहन मे राजन चौधरी पुत्र भूपति सिंह (शहीद का भाई), राम समुझ पुत्र जयसिंह (शहीद का भतीजा), गौरव सिंह पुत्र सत्यवान (शहीद का पुत्र) और जसपाल (चालक) पुत्र अज्ञात निवासी सवार थे। सुलतानपुर के हलियापुर के क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 79.6 किमी पर अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के कारण मौके पर गौरव सिंह व जसपाल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है। राजन चौधरी व राम समुझ सिंह की दौरान इलाज अस्पताल पिठला कुमारगंज जनपद अयोध्या में मृत्यु हो गयी है।

जिलाधिकारी जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सूबेदार मेजर का इलाज चंडीगढ़ के अस्पताल में चल रहा था वहां पर उनकी मृत्यु हो गई थी वाहन मे तीन परिजन भी थे; ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की खोज की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त

Share this story